इटावा औरैया, दिसम्बर 30 -- सैफई। थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी रोड स्थित नगला बिहारी मोड़ के पास सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी परिसर में कोहराम मचा रहा। मृतकों के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर जुटे रहे। हर आंख नम थी और माहौल गमगीन नजर आया। सोमवार शाम करीब छह बजे 22 वर्षीय पंकज यादव पुत्र बृज गोपाल अपनी मां गुड्डी देवी पत्नी बृज गोपाल के साथ स्कूटी से सैफई हवाई पट्टी क्षेत्र स्थित मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे नगला बिहारी मोड़ पर पहुंचे, तभी सैफई की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और मां-बेटा उछलकर पास के सरसो...