हाथरस, दिसम्बर 2 -- हाथरस। शहर के मोहल्ला विवेकानंद नगर निवासी वृद्धा और किदौंली निवासी वृद्ध की अचानक से हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग दोनों को अचेत हालत में जिला अस्पताल लेकर लाए। यहां पर दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला विवेकानंद नगर निवासी 65 वर्षीय रजनी पत्नी लव वार्ष्णेय की सुबह करीब नौ बजे अचानक से हालत बिगड़ गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और उनको अचेत हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उनको देखा और मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव लेकर घर चले गए। इधर शहर से सटे गांव किंदौली निवासी 60 वर्षीय राशिद पुत्र हबीब खान की सुबह करीब चार बजे हालत खराब हो गई। यह देख परिवार के लोग परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.