नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- कर्नाटक के चित्रदुर्ग से हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपका भी सिर घूम जाएगा। यहां एक शख्स ने एक साथ एक ही मंडप पर 2 लड़कियों से शादी कर ली। जानकारी के मुताबिक ये दोनों लड़कियां बेस्ट फ्रेंड्स हैं और उन्हें इस अनोखी शादी से कोई परेशानी नहीं हुई। इस अनोखी शादी समारोह का आयोजन कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के होरापेट इलाके में स्थित एक भव्य पैलेस में किया गया था। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां बीते 16 अक्टूबर को 25 वर्षीय वसीम शेख अपने दो सबसे करीबी दोस्तों, शिफा शेख और जन्नत मखंडर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। खास बात यह रही कि इस शादी में तीनों परिवार भी शामिल हुए। इस शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां दोनों दुल्हनें एक जैसी शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं। वहीं वसीम दोनों का हाथ पक...