फरीदाबाद, सितम्बर 4 -- फरीदाबाद में यमुना उफान पर है। यमुना की तलहटी में बसी करीब दस कॉलोनियां और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। अधिकांश घरों में पानी भर गया। नतीजतन करीब 20 हजार लोग घर छोड़कर सड़क पर आ गए। यमुना की तलहटी में बसे गांव बसंतपुर मे सबसे ज्यादा हालात खराब हो गए हैं। एक-एक मंजिल तक के मकान पूरी तरह डूब चुके हैं। बसंतपुर इलाके के बसंतपुर पार्ट दो, गड्डा कॉलोनी, पहलवान कॉलोनी, नंबरदार कॉलोनी, शिव इंक्लेव दो, पार्ट तीन, अजय नगर पार्ट एक,पार्ट दो पार्ट तीन, अटल चौक, बजरंग चौक, विष्णु कॉलोनी आदि के भारी संख्या में लोग लगातार मकानों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में जा रहे हैं। लोग अपने साथ जरूरी सामान लेकर पानी भरे रास्तों से निकल रहे हैं।सबसे अधिक पानी 2023 में आया था जानकारी के अनुसार साल-2023 में यमुना का जलस्तर तीन लाख क्यूसेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.