फिरोजाबाद, जनवरी 31 -- कांच नगरी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रोफेशनल महिलाएं जल्द एक मंच पर नजर आएंगी। यह महिलाएं अपनी मेधा शक्ति से हर पेशे में प्रवीणता हासिल कर अहम स्थान बना चुकी है। ऐसी महिलाएं अन्य महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। गुरुवार को ओम ग्लास स्टेडियम परिसर राजा का ताल पर आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की कामकाजी करीब तीन दर्जन महिलाओं की पहली ऑल वूमेन एंट्रेप्रेन्योर्स कमेटी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ रंजना बंसल रंजना एवं निधि अग्रवाल के साथ महिला सदस्यों ने ऑल वूमेन एंट्रेप्रेन्योर्स संस्था के फिरोजाबाद चैप्टर का शुभारंभ किया। रंजना बंसल ने कहा कि देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...