कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा के गांधी चौक पर गुरुवार को "जानिए अपने अध्यक्ष प्रत्याशी को" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूचना अधिकार मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पद के 13 प्रत्याशियों में से सात प्रत्याशी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव आर.के. वसंत ने किया तथा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्याशियों ने नगरवासियों से 23 फरवरी को सोच-समझकर मतदान करने और कोडरमा के हित में योग्य प्रतिनिधि चुनने की अपील की। विनय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व में नगर में होल्डिंग टैक्स नहीं था, लेकिन पिछले कार्यकाल में इसे जबरन लागू किया गया। मनोज कुमार झुन्नू ने भरोसा दिलाया कि जनता का साथ मिला तो नगर की स्थिति में व्यापक बदलाव लाया जाएगा और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। म...