पटना, जुलाई 27 -- बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने पर मोदी सरकार खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान जदयू के निशाने पर आ गए हैं। मुख्य प्रवक्ता नीरज के बाद पार्टी विधायक संजीव कुमार ने चिराग पासवान से तीखा सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि जब उनकी पार्टी का एक भी विधायक नहीं है तो नीतीश कुमार की सरकार को सपोर्ट कैसे कर रहे हैं। जदयू के परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से पूछा है कि जरा बताएं आप एनडीए को कैसे सपोर्ट कर रहे हैं। आपका तो एक भी एमएलए नहीं है। चिराग पासवान जी के मन में क्या है, यह तो चुनाव के पहले से ही पता चल रहा है। इसलिए उनके मन में क्या चल रहा है। यह मुझे जानकारी रखने की जरूरत नहीं है। यह सभी लोग देख रहे है। वह रविवार को मीडिया से बात कर रहे थे। संजीव कुमार का इशारा 2020 के बिहार विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.