हाजीपुर, फरवरी 6 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं युवा रंग का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन देसरी प्रखंड क्षेत्र के खोरमपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत ब्रह्मदेव दास, प्रमुख आनंद कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का अंग वस्त्र से डॉक्टर तापस सामंत राय उपनिदेशक पूर्वी क्षेत्र संस्कृति केंद्र कोलकाता,एवं इंजीनियर राजू ऋषि चंद्र पूर्वी क्षेत्र संस्कृति कोलकाता ने सम्मानित किया। नीलेश्वर मिश्रा राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ रंग कर्मी रहे। सांस्कृतिक संस्था त्याग के सचिव पंकज कुमार के सहयोग से बिकाऊ दुल्हा नाटक का मंचन किया गया। विषय प्रवेश के पश्चात कार्यक्रम का रंगारंग आगाज हुआ। दी स्ट्रगलर की प्रस्तुति भिखारी ठाकुर द्वारा लिखित नाटक बेटी वियोग से आरंभ हुआ। तत...