प्रयागराज, फरवरी 15 -- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी में स्नान करने पहुंचे। संगम में पुण्य डुबकी लगाई और गंगा पूजन किया। उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है। हमारा सनातन धर्म सुरक्षित है और यह देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीष लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महाकुम्भ में आने का सौभाग्य मिलना एक आशीर्वाद जैसा है। यह भारत की सामूहिक भावना का अद्भुत उदाहरण है। अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग देश और विदेश से महाकुम्भ में आ चुके हैं, जिससे भारत की बढ़ती शक्ति का संदेश पूरी दुनिया में गया है। उन्होंने बताया कि जब वो बे...