नई दिल्ली, मार्च 19 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के रुख की आलोचना करने वाले अपने पुराने नजरिए को गलत माना था। उनके अपनी गलती मानने पर कांग्रेस में ही सवाल उठने लगे थे, जिस पर उन्होंने सफाई दी है और कहा कि यह राजनीतिक मामला नहीं है। शशि थरूर ने कहा कि मैं एक भारतीय के तौर पर अपनी राय रखी और वह इसमें कोई राजनीति नहीं देखते। थरूर ने मंगलवार को कहा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध छिड़ने के बाद भारत के रुख का विरोध करना उनके लिए शर्मिंदगी भरी बात साबित हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा अपनाई गई नीति के कारण देश अब उस स्थिति में है, जहां वह स्थायी शांति के लिए भूमिका निभा सकता है। रूस ने जब यूक्रेन पर हमला किया था तो थरूर ने भारत के रुख की आलोचना की थी और मॉस्को के इस कदम की निंदा करने की मांग की थी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.