शामली, फरवरी 22 -- शामली। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। शनिवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय सर्द हवाओं के चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। हालांकि दोपहर होते-होते धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई और हल्की गर्मी महसूस की गई। मौसम के इस बदलाव से लोग असमंजस में हैं कि सर्दी के कपड़े रखें या हल्के वस्त्र पहनें। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.