औरैया, जुलाई 29 -- अजीतमल, संवाददाता। कोटा बैराज से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी का असर सोमवार को यमुना में दिखने लगा। जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है, जिससे किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सोमवार सुबह यमुना का पानी तेजी से बढ़ता हुआ गौहानी कलां मार्ग की पुलिया के नीचे तक पहुंच गया। सिकरोड़ी गांव के पास श्मशान घाट तक पानी आ गया है। ग्रामीणों को पिछली बार की बाढ़ की भयावहता याद आने लगी है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। राहत केंद्रों और राहत सामग्री की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। बाढ़ का असर सिकरोड़ी, गौहानी कलां, गौहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज, ततारपुर, बबाइन सहित कई गांवों में पड़ सकता है। प्रशासनिक अमला मौके पर ड...