नई दिल्ली, मई 3 -- होंडा के टू-व्हीलर को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2025 में डोमेस्टिक मार्केट में होंडा (Honda) ने कुल 4,22,931 यूनिट टू-व्हीलर की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर होंडा के टू-व्हीलर की बिक्री में 12.08 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2024 में यह आंकड़ा 4,81,046 यूनिट था। हालांकि, मासिक आधार पर होंडा के टू-व्हीलर बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं बीते महीने एक्सपोर्ट और मासिक आधार पर होंडा के टू-व्हीलर की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- कावासाकी मोटरसाइकिल की पूरी रेंज पर डिस्काउंट शुरू, ऑफर 31 मई तक वैलिडएक्सपोर्ट में भी आई गिरावट दूसरी 2 बीते महीने होंडा के टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में भी गिरावट देखी गई। बता दें क...