गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचएलएम कॉलेज में एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित महिला समागम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से न केवल संसाधनों और धन की बचत होगी बल्कि पांच वर्ष तक विकास यात्रा के रथ पर रोक नहीं लगेगी। विजया किशोर ने कहा कि बार-बार चुनाव होने पर आचार संहिता लगने से कई विकास कार्य बीच में ही रुक जाते हैं। इससे विकास यात्रा के रथ पर रोक लग जाती है। एक राष्ट्र-एक चुनाव केवल एक चुनावी सुधार नहीं है, यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। एक साथ चुनाव होने से बार-बार की चुनावी हलचल में रुकने वाले विकास कार्यों को गति मिलेगी और संसाधनों की बचत होगी। जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.