देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में शुक्रवार को होली, रमजान व ईद को लेकर सेंट्रल शांति कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं ने आम सहमति से निर्णय लिया कि 14 मार्च को दोपहर एक बजे तक होली खेली जाएगी, दो बजे से जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि त्योहार खुशी का अवसर होता है और मिलजुल कर मनाने से खुशियां बढ़ती है। जनपद में आपसी प्रेम व सद्भावपूर्ण वातावरण में सभी धर्मों के पर्व मनाने की परंपरा रही है। त्योहार को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विद्युत विभाग को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली फाल्ट को दूर करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 8004930620...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.