औरैया, मार्च 25 -- मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड को उसकी पत्नी मुस्कान ने ही अंजाम दिया था और 15 टुकड़े कर डाले थे। वह मर्डर केस खूब चर्चा में है और इस बीच यूपी के ही औरैया का एक मामला सुर्खियां बटोर रहा है। 15 दिन पहले ही प्रगति यादव की शादी दिलीप यादव से हुई थी। लेकिन उसका दिलीप के प्रति 'अनुराग' नहीं बन पाया और पुराने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर उसने कत्ल की साजिश रच डाली। कारोबारी दिलीप यादव को लहूलुहान हालत में पलिया गांव के एक गेहूं के खेत में पाया गया था। उसे ग्रामीणों ने तुरंत ही पास के एक अस्पताल में एडमिट कराया, जहां से इटावा ले जाया गया और फिर ग्वालियर होते हुए आगरा तक इलाज चला, लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस मामले में परिवार को साजिश की आशंका पहले दिन से थी, लेकिन किसी को यह अंदाजा तक नहीं था कि उसकी नवविवाहिता पत्नी ने ही इसे अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.