रांची, जनवरी 30 -- तमाड़, प्रतिनिधि। विशाल महिला फुटबॉल खेल का आयोजन जानुमपीड़ी पेड़ाईडीह में एक फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा की महिला टीमें भाग ले रही हैं। महिला फुटबॉल खेल में पहला पुरस्कार एक लाख और ट्रॉफी, दूसरा पुरस्कार 70 हजार रुपये, तीसरे और चौथे स्थान पर रहनेवाली 15-15 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुर्गा लड़ाई आयोजित की गई जिसमें पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह जानकारी मेला कमेटी के संयोजक उमाकांत मानकी और डिप्टी महतो द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...