मोतिहारी, सितम्बर 28 -- तुरकौलिया। सेवा पर्व पर 'एक पेड़ मां के नाम' अंतर्गत वन प्रमंडल मोतिहारी के सहयोग से श्री राजा राम उच्च माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया में पर्यावरण की पाठशाला सह पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से हम पर्यावरण और जीवों के बीच संतुलन बनाकर रखें तो हमारा जीवन सुखमय और समृद्ध होगा। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक मो. इरशाद अहमद ने कहा कि बच्चों में जागरूकता के माध्यम से हम पर्यावरण की रक्षा बेहतर ढंग से कर सकते हैं। पर्यावरणविद विनय कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव दिख रहा है। एक साथ बाढ़ और सुखाड़, तापमान में वृद्धि, कहीं अतिवृष्टि तो कहीं अनावृष्टि, भूजलस्तर का लगातार घटना चिंता का विषय है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सामूहिक रूप से भी और व्यक्तिगत स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.