चक्रधरपुर, जून 12 -- चक्रधरपुर।पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय ने शिरकत किया। रविन्द्र राय रांची से चाईबासा जाने के दौरान चक्रधरपुर में कार्यक्रम में शामिल हुये। मौके पर उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मां के प्रति श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है। यह अभियान एक प्रतीक नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव है। इस दौरान भाजपाईयों द्वारा रेलवे हाई स्कूल मैदान में फलदार और छायादार फौधारोपण किया गया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह अल्प संखयक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती...