छपरा, मई 16 -- छपरा। शहर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के आलोक मे नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने इस अभियान का शुरुआत किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों मे हरित -संरचना को सुदृढ़ करना व शहरी ताप प्रभाव को कम करना है क स्वयं सहायता समूह की महिलाओ की भागीदारी से इस अभियान की शुरुआत की गयी। सरकारी जल मीनार, स्कूल, पार्क, सरकारी भवन आदि जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। इस कार्य को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पूरा किया जाना है।राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबंधक को सिटी नोडल ऑफिसर व अमृत के नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त बनाये गए हैं ताकि शहर के पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जा सके । कार्यक्रम में नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, नगर मिशन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.