शामली, जून 30 -- रविवार को भाजपा नगर मंडल के सेक्टर 9, बूथ संख्या 63 पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अनेक विषयों पर प्रकाश डाला। जिसमें धार्मिक यात्राएं और आस्था का उत्सव शामिल रहा। उन्होने वैष्णो देवी यात्रा, अमरनाथ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों का उल्लेख करते हुए बताया कि भारत की संस्कृति आस्था और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता की सराहना की और योग को जीवन की आवश्यक प्रक्रिया बताया। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.