पीलीभीत, जुलाई 5 -- समाधान विकास समिति की ओर से आर्य कन्या इंटर कालेज में वन महोत्सव सप्ताह के चौथे दिन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को पौधे से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में शगुन और सुनैना ने उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य सुमन देवी ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है। यह मातृभूमि और प्रकति के प्रति सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। मां और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार है। कार्यक्रम संयोजक गुंजन ने आह्वान किया कि हम सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान का हिस्सा बने। अपनी मां के लिए यादगार बनाने के लिए एक पौधे जरूर लगाएं। अंत में संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मीकांत शर्मा ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...