लातेहार, जुलाई 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। एक पेड़ मां के नाम के तहत विद्यालयों में 5 जून से लेकर 30 सितंबर तक पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय में हिंडाल्को द्वारा उपलब्ध कराए गए 250 पौधों को संकुल साधन सेवी विकास कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में लगाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से पौधरोपण कार्य किया जा रहा है। मध्य विद्यालय काली में मुखिया सुनीता खलखो ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण के लिए हमे मिलकर काम करने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण में विद्यालयों की बड़ी भूमिका है। एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी बच्चों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। पौधरोपण के बाद इको क्लब पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री स्वच्छ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.