रांची, जून 22 -- रांची, संवाददाता। पंडरा बाजार समिति परिसर में झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने फलदार पौधा लगाकर की। उन्होंने कहा, पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलन बनाए रखते हैं और एक पेड़ पांच पुत्र के समान होते हैं। जनशक्ति मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने लोगों से अपने घर और आसपास पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर संजय कुमार जायसवाल, बिंदुल वर्मा, मंतोष सिंह, नीतू, मधु कुमार, शिव शर्मा, बाली राय, महेंद्र राय, संजय पासवान समेत सैकड़ों मजदूर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.