बोकारो, जुलाई 16 -- बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल-खासमहल मुख्य सड़क स्थित पिलपिलो मोड़-मोरमगड्ढ़ा के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। शव की पहचान कटहरडीह-पिलपिलो निवासी सोमर महतो (40 वर्ष) के रूप में की गयी है। शव की शिनाख्त होने के बाद ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह व्यक्ति कुरपनिया बाजार अपनी बाइक से खरीददारी करने जा रहा था। उसी क्रम में पिलपिलो मोड़-मोरमगड्ढ़ा के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। घंटों देर तक सड़क पर शव पड़ा रहा। बरसात के कारण कोई पहचान नहीं कर पा रहा था। लगभग दो घंटे बाद उसी रास्ते से गांव के ही कई लोग बाजार से वापस लौट रहे थे, तो बाइक से पहचान कर पाए। सूचना मिलने के बाद बोकारो थर्मल पुलिस घटनास्थल पर प...