बोकारो, सितम्बर 22 -- सिद्धार्थ नारायण पोद्दार। बेरमो। शक्ति उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र-दुर्गा पूजा का आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार से शुभारंभ हो रहा है। ऐसे तो नवरात्र नौ दिवसीय ही होता है, परंतु इस वर्ष एक तिथि की वृद्धि होने से दस दिवसीय नवरात्र होगा। इस दौरान मां दुर्गा के कुल नौ स्वरूपों में प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय बह्मचारिणी, तृतीय चंद्रघंटा, चतुर्थ कूष्मांडा, पंचम स्कंदमाता, षष्टम कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि, अष्टम महागौरी व नवम सिद्धिदात्री की पूजा की जायेगी। वहीं 2 अक्तूबर को विजयादशमी मनाया जायेगा। इस बार मां भगवती का आगमन गज पर हो रहा है। यह बहुत ही शुभप्रद माना जाता है। बेरमो कोयलांचल व विद्युत नगरी तथा फुसरो शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में विधिवत कलश स्थापना होगी। साथ ही हजारों श्रद्धालु अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.