कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार, एक संवाददाता न्यू मार्केट से कोल्ड स्टोर में जमा करने के लिए दिए गए एक ट्रॉली सेब को पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपी को पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि वादी ने बताया कि एक पिकअप वैन में सेव को रखकर उसे कोल्ड स्टोर में जमा करने के लिए आरोपी को भेजा था। आरोपी ने उसे कोल्ड स्टोरेज में जमा नहीं किया बल्कि उसे पूर्णिया में ले जाकर बेच रहा था। मामले में आरोपी को खिलाफ केस दर्ज उसे पूर्णिया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रकिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.