नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, मार्च 8 -- दिल्ली सरकार आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को दोहरा तोहफा दे सकती है। पहला महिला समृद्धि योजना के तहत 2500 रुपये देने की घोषणा और दूसरा होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने की योजना शनिवार से शुरू हो सकती है। इसे लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि महिला समृद्धि योजना का लाभ एक परिवार से एक ही महिला को मिलेगा। उम्मीद है कि अप्रैल से पात्र महिलाओं को पैसे मिलने लगेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की 17 से 18 लाख महिलाएं इस योजना के लाभ के दायरे में आएंगी। दिल्ली सरकार योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में महिलाओं के बीच इसकी घोषणा करेगी।योजना ...