मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड 40 के सात मोहल्लों में एक पखवारे से जलापूर्ति ठप है। फरीदी कटरा, मजार रोड, सत्यनारायण मंदिर गली, मुस्लिम क्लब रोड, हुसैनी गली, रजक गली और चमड़ा गोदाम गली की साढ़े चार हजार आबादी जलसंकट का सामना कर रहे हैं। चापाकल और निजी सबमर्सिबल वाले घरों की मदद के किसी तरह काम चल रहा है। वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन ने बताया कि भूजल स्तर में गिरावट से हाफिजजी चौक पर लगा सबमर्सिबल पंप काफी कम पानी खींच रहा है। इससे मोहल्ले में लगी पाइपलाइन तक पानी नहीं पहुंच रहा है। निगम को सूचना देने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.