बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने विकास खंड रामनगर की तीन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंत्येष्टि स्थल को देखा और उसे एक पखवारे में पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा आरआरसी सेंटर, कूड़ा कलेक्शन रोस्टर व स्वच्छता से समृद्धि अभियान की भी जानकारी ली। डीपीआरओ सबसे पहले नरकटहा पहुंचे। 24 लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल को काफी समय पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए। कार्य पिछड़ने पर उन्होंने ग्राम सचिव व प्रधान को निर्देश दिया कि इस अंत्येष्टि स्थल का निर्माण एक पखवारे में कर लिया जाए। इसके बाद डीपीआरओ और डीपीसी विष्णुदेव नाथ तिवारी तेनुआ असनहरा ग्राम पंचायत में पहुंचे। यहां पर कूड़ा कलेक्शन का रोस्टर देखा। पटखौली ग्राम पंचायत पहुंचे डीपीआरओ व बीडीओ रामनगर ने नियमित कूड़ा उठाने व उसके निस्तारण...