बलिया, फरवरी 5 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। मंदिर से अष्टधातु की चार मूर्तियों के चोरी होने की घटना का पुलिस एक पखवारा बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। कुछ लोग चोरी का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। सुपापाली गांव के राम-जानकी मंदिर में 19 जनवरी की देर शाम पूजा-पाठ और आरती के बाद ताला बंद कर लोग घर चले गये। अगले दिन 20 जनवरी को मंदिर के पुजारी कमल नयन दास पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वह अंदर पहुंचे तो गर्भ गृह में स्थापित लडडू गोपाल, हनुमान व राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति तथा नगदी आदि लेकर चोर फरार हो गये थे। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.