मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- - बेहतर विकास के लिए 18-22 डिग्री के बीच होना चाहिए अधिकतम तापमान - गत एक सप्ताह से तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच किया गया है रिकॉर्ड - पहले धान और अब गेहूं के कम उत्पादन होने की आशंका से सहमे किसान मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में अधिकतम तापमान एक पखवाड़े से सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। इससे गेहूं उत्पादकों के माथे पर बल पड़ने लगा लगा है। तापमान अधिक रहने से उत्पादन पर विपरीत असर पड़ने की चिंता सता रही है। कृषि विशेषज्ञों ने भी अधिक तापमान और दिन में हवा के कारण पौधों के बेहतर विकास नहीं होने की बात कही है। किसानों के अनुसार सबसे अधिक कुप्रभाव देर से बुआई की गई गेहूं की फसलों पर पड़ सकता है। क्योंकि तेजी से बढ़ रहे तापमान से गेहूं के दाने पुष्ट होने में कठिनाई होगी। हालांकि वे खेतों में नमी बनाए रखने के लिए ...