सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम शहर के साड़ी तिराहा पर सेवा हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। इस हॉस्पिटल का पंजीकरण कराने के बाद एक ही पंजीकरण नंबर से कई जगह हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। इस मामले को लेकर एक व्यक्ति ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। शहर के रामराज सिंह ने डीएम को पत्र देकर बताया कि साड़ी तिराहा पर सेवा हॉस्पिटल संचालित है। इस अस्पताल का पंजीकरण कराने के बाद एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर से कई जगह हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। इससे गरीबों का शोषण हो रहा है। शिकायतकर्ता ने डीएम से साड़ी तिराहे पर चल रहे हॉस्पिटल को बंद कराने की मांग की। नैदानिक स्थापना के नोडल अधिकारी/जांच अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि सेवा हॉस्पिटल के संदर्भ में डीएम स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.