नई दिल्ली, अगस्त 13 -- प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला का शरीर कई तरह के बदलाव से होकर गुजरता है। इसी बदलाव में निप्पल डिस्चार्ज भी शामिल होता है। आमतौर पर प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों या डिलीवरी के तुरंत बाद ब्रेस्टफीडिंग के दौरान होने वाले निप्पल डिस्चार्ज की प्रक्रिया को पूरी तरह सामान्य माना जाता है। लेकिन, ऐसी किसी महिला, जो ना तो प्रेग्नेंट है और ना ही अपने शिशु को स्तनपान करवाती है, लेकिन उसे निप्पल डिस्चार्ज हो रहा है तो यह सामान्य नहीं है। आइए जानते हैं क्या होता है निप्पल डिस्चार्ज, यह कितने तरह का होता है और इसके पीछे के कारण क्या हैं।क्या होता है निप्पल डिस्चार्ज? निप्पल डिस्चार्ज एक नॉर्मल प्रक्रिया है, जिसका मतलब एक या दोनों निप्पलों से खास किस्म के फ्लूइड का डिस्चार्ज होना होता है। यह प्रकिया प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौर...