मेरठ, अक्टूबर 31 -- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर मेरठ प्रांत के 14 जिलों में एक नवंबर से घर-घर संपर्क अभियान शुरू होगा। 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में संघ के स्वयंसेवक मेरठ महानगर में करीब तीन लाख परिवारों तक पहुंचेंगे। इसमें 1700 टोलियां घर-घर जाकर हर हिंदू परिवार तक दस्तक देंगे। हर टोली में दो से तीन सदस्य होंगे। एक महिला भी रहेगी। उद्देश्य है कि आरएसएस के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाए। गृह संपर्क अभियान में मेरठ प्रांत में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों में 45 लाख हिंदू परिवारों तक संघ के स्वयंसेवक जाएंगे। मेरठ प्रांत में 25 हजार टोलियां इस अभियान में शामिल होंगी। स्वयंसेवक 20 से 25 मिनट तक परिवार के साथ बैठकर संघ की सौ वर्षों की यात्रा, सामाजिक कार्य, पंच परिवर्तन और देश में योगदान के बारे में...