बदायूं, जनवरी 8 -- कुंवरगांव। नगर के पूर्व सभासद मोहर सिंह रावत के निधन पर सेठ छद्दम्मी लाल इंटर कॉलेज में शोकसभा हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की। संचालन करते हुए यशवीर गौतम ने कहा कि मोहर सिंह रावत ने राशन कोटेदार के रूप में जरूरतमंदों की निरंतर सेवा की। इस मौके पर उनके पुत्र राजीव व रवि रावत सहित लवी गुप्ता, नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...