रांची, मई 30 -- रांची, संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को गरीब रथ के तीन नंबर से खुलने पर भारी अफरा-तफरी मची। स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर लोग इस ट्रेन के आने का इंतजार कर रहे थे। अचानक इसके तीन नंबर प्लेटफार्म से खुलने की सूचना पाकर लोग आनन-फानन में सामान के साथ फुट ओवरब्रिज पर भागते हुए ट्रेन पकड़ी और रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, उदघोषणा प्रणाली से इसके तीन नंबर प्लेटफार्म पर आने की सूचना यात्रियों को मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। सामान के साथ कई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गरीब रथ शाम 4.25 बजे रांची स्टेशन से खुलती है। इस मामले में स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि यह गलतफहमी के कारण हुआ। सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को गरीब रथ दो या तीन नंबर प्लेटफार्म से रवाना होती है। इस दौरान एलेप्पी एक्सप्रेस भी धनबाद से आती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.