मुरादाबाद, मई 5 -- एक देश एक चुनाव पर साहस एनजीओ की ओर से कार्यशाला का आयोजन भाजपा के सहयोग से किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित ने बताया कि एक राष्ट्र एक चुनाव पर हम सभी इसकी हकीकत इसके फायदे लोगों तक पहुंचाएंगे। दिल्ली रोड के टिमिट में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक संगीता यादव ने शिरकत की। इसमें साहस संस्था की चेयरपर्सन डा. लता चंद्रा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों के अलावा भाजपा महिला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला समेत उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.