कौशाम्बी, अप्रैल 20 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के भवंस मेहता डिग्री कॉलेज में मंगलवार को राज्यसभा सांसद साधना सिंह शिरकत करेंगी। इस दौरान वह एक देश एक चुनाव को लेकर संदेश देंगी। राज्यसभा सांसद साधना सिंह मंगलवार को अपने निवास स्थान चंदौली से कार द्वारा कौशाम्बी आएंगी। पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगी। वहां विश्राम करने के बाद 12 बजे कार्यक्रम स्थल भवंस मेहता डिग्री कॉलेज के लिए प्रस्थान करेंगी। कार्यक्रम के दौरान वह एक देश एक चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व जिलेवासियों को संदेश देंगी। इसके बाद अपराह्न तीन बजे कार द्वारा चंदौली के लिए प्रस्थान करेंगी। यह जानकारी उनके निजी सचिव निशांत भरद्वाज ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.