रांची, अप्रैल 17 -- रांची, संवाददाता। फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी, झारखंड इकाई और रोटरी क्लब ऑफ रांची की ओर से बुधवार को एक देश एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा-एक देश एक चुनाव से देश का समग्र विकास संभव है। इससे आर्थिक संसाधन और प्रशासनिक समय की बचत होगी। उन्होंने विपक्ष से भी इस विषय पर गंभीर चर्चा करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकार अनुज सिन्हा, फैन्स कल्ब के अध्यक्ष पवन बजाज, रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष गौरव बागराय, डॉ ख्याति मुंजाल, रथीन भद्रा, प्रमोद सारस्वत, दीपक श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, भंडारी लाल समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...