दुमका, जुलाई 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। शनिवार की सुबह नशे में धुत तेज रफ्तार चला रहे बाइक सवार सुहैल ने एक दूसरे बाइक सवार को मारा टक्कर। जिससे कि राजमिस्त्री का काम करने वाला कबीरूल इस्लाम गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुमार पाड़ा निवासी सुहैल नामक युवक एक मोटरसाइकिल को लेकर ट्रायल के लिए निकला था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। जानकारी के अनुसार सुहैल नशे में था। जिससे कि वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया। वहीं कबीरूल इस्लाम वर्तमान पता श्री अमड़ा का रहने वाला है। इस घटना की सूचना पूलिस प्रशासन को दे दी गई है। घटना आज सुबह की है। कबीरूल इस्लाम को कंधे और सिर पर गंभीर चोट लगी है जिसका इलाज फुलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...