शामली, फरवरी 22 -- झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव अब्दान नगर में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। एक पक्ष का आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और मारपीट करते हुए उनकी माता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, दूसरे पक्ष ने पलटवार करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के पुत्र पर अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में भी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रथम पक्ष की महिला का यह भी आरोप है कि गांव क...