बदायूं, जून 16 -- बदायूं, संवाददाता। इमामबाड़ा मुत्तकीन सैयदबड़ा में ईद-ए-गदीर के मौके पर महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में बच्चों और शायरों ने अपनी दिलकश पेशकशों से रौनक बढ़ा दी। जैनुल अबा जैदी ने खास तकरीर पेश की। उन्होंने कहा कि ईद-ए-गदीर वो मुबारक दिन है जब दीन-ए-इस्लाम की तकमील हुई और पैगंबर मोहम्मद ने अल्लाह के हुक्म से मौला अली इब्ने अबी तालिब की विलायत का ऐलान किया। महफिल के बाद तमाम अजादारों और हाजरीन ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-ए-गदीर की मुबारकबाद दी और आपसी मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम दिया। यह महफिल न सिर्फ एक मजहबी जलसा थी, बल्कि अकीदत और विलायत-ए-अली के पैगाम को आम करने का एक अहम जरिया भी साबित हुई। महफिल का इनकाद मुशर्रफ हुसैन ने किया। शिराज रिजवी, डॉ. गुलाम अब्बास,जाबिर जैदी, फहीम हैदर, डॉ.अमीर हसन आबिदी, एहसान रजा, जरार है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.