बलरामपुर, मार्च 19 -- ललिया, संवाददाता। व्यापार मंडल शिवपुरा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला रहे। उन्होंने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारा कायम रखने वाला पर्व है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पहवा ने कहा कि होली पर्व आपसी भेदभाव छोड़कर एक दूसरे के गले लगने से प्रेम व सौहार्द बढ़ता है। जिला महामंत्री विजय गोयल ने होली पर्व की शुभकामनाएं देने के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को महीने एक बार बैठक करने का सुझाव दिया। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण करने के साथ रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर व्यापार मंडल शिवपुरा के अध्यक्ष अजय कुमार सोनी ने सभी के प्रति आभार व्...