पीलीभीत, फरवरी 14 -- वेलेंटाइन डे से एक दिन पूर्व ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 1323 जोड़े पवित्र विवाह बंधन में बंध गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू के विवाह कराए गए। गन्ना राज्यमंत्री समेत अन्य जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह स्थल पर अव्यवस्थाएं हावी रहने से लोगों को परेशानी हुई। समाज कल्याण विभाग के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 1408 ने पंजीकरण कराया, जिसमें 47 जोड़े मुस्लिम थे। विभाग ने प्रथम चरण में 506 विवाह करा दिए। गुरुवार को ड्रमंड कालेज मैदान में सामूहिक विवाह संपन्न हो गए। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सामूहिक विवाह के लिए 29 सेक्टर, 128 पंडित और 325 वेदियां बनाई गई थीं। इसमें...