बोकारो, मार्च 22 -- जय झारखंड मजदूर समाज व सखा सहयोग सुरक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महामंत्री बी के चौधरी के नेतृत्व में रमजाने पाक के मौके पर दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन यूनियन कार्यालय सेक्टर- 9 में किया गया l इस कार्यक्रम मे सेंकड़ों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने शिरकत करते हुए नमाज अदा किया। साथ में फल, शर्बत, नमकीन के साथ इफ्तार का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादब, केन्द्रीय सदस्य हसन इमाम, संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार,यू सी कुम्भकार, एस के सिंह, जामा मस्जिद सेक्टर-9 इरसाद अहमद खान, आई अहमद, शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.