गिरडीह, जनवरी 11 -- गांडेय। गांडेय अंचल के गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमुंडा बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने एक दुकान और एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने तीन दुकान में चोरी करने का असफल प्रयास किया, जबकि एक दुकान से चोरों ने सामान चोरी करने में सफल रहे। भुक्तभोगी दुकानदार अम्बेडकर कुमार दास ने शनिवार को गांडेय थाना में आवेदन देकर पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदगी और चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, बड़कीटांड़ पंचायत के पांडेयडीह गांव निवासी अम्बेडकर कुमार दास महेशमुंडा बाजार में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान में रखे लेपटाप, जेरोक्स की मशीन, लेमिनेशन मशीन और 15 हजार रुपये नगद दुकान का ताला तोड़कर ले गए। भुक्तभोगी ने बताया कि चोरों ने मशीन व नगदी समेत लगभग 80 हजार रुपये...