अररिया, फरवरी 9 -- अररिया, संवाददाता इसी माह की 18 तारीख यानी अगले बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियोजनालय के प्रांगण में एक दिवसीय रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन होगा। रोजगार मेला का आयोजन राज्य सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में किया जा रहा है। मेला में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जो राष्ट्रीय करियर सेवा यानी एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इस बाबत जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मेला का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। जिला नियोजन पदाधिकारी के हवाले से बताया गया कि इस जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला के माध्यम से युवाओं को नि:शुल्क रोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा। मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। ...