मुरादाबाद, फरवरी 5 -- पंचायत राज विभाग द्वारा मंडल मुरादाबाद के जनपद मुरादाबाद के विकासखंड ठाकुरद्वारा के विकासखंड सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायत विकास योजना पर आधारित ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। डॉ नवनीत शेखर सिंह (फैकल्टी मैनेजर डीपीआरसी संभल)ने ग्राम पंचायत सचिव,ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षक सुरेश आर्य ने ग्राम पंचायत समितियां के बारे में बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में 6 स्थाई ग्राम पंचायत समिता होती हैं जो ग्राम पंचायत के कार्य योजना में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम सभा तथा ग्राम...