अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित वर्ष 2025 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में चार विद्यालयों को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। मंगलवार को मूल्यांकन केन्द्रों पर उपस्थित परीक्षकों को कापियां जांचने का प्रशिक्षण दिया गया। इस बार एक दिन में अधिकतम 50 कापियों का ही मूल्यांकन करने का लक्ष्य परीक्षकों को दिया गया है। शहर के राजकीय इंटर कालेज अयोध्या, राजकीय बालिका इंटर कालेज अयोध्या में इण्टरमीडिएट और एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज तथा एमएलएमएल इंटर कालेज में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। मिली जानकारी के अनुसार जिले में चार लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। कापियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.